
Devotees Throng Moga’s ‘Mele Maiyya De’ Celebration : मोगा। पुरानी दाना मंडी में अनमोल वैल्फेयर क्लब की ओर से आयोजित नौ दिवसीय धार्मिक समागम ‘मेले मैय्या दे’ के चौथे दिन मां भगवती की पावन चौकी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
दिल्ली से पहुंचे भजन गायक ज्ञान पंकज ने मधुर भजनों से भक्तों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। समागम में भाजपा के पंजाब मेडिकल सेल के अध्यक्ष डॉ. सीमांत गर्ग ने 26 शक्तिपीठों से लाई गई पावन ज्योतियों के दर्शन कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान लक्की ड्रा के विजेताओं को माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए वंदे भारत ट्रेन की टिकटें भी भेंट की गईं।
समागम के दौरान क्लब की ओर से निकाले गए लक्की ड्रा के दो विजेताओं को माता वैष्णो देवी धाम के दर्शनार्थ जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन की दो टिकटें भी भेंट की गईं। सर्वप्रथम पंडित सत्यवान शर्मा व पंडित राहुल कुमार गौड़ के सानिध्य में विधि-विधान से पावन पूजा-अर्चना व ज्योति प्रज्वलन की रस्म मुख्य यजमान राजेश ढींगरा व सीमा ढींगरा (ढींगरा सर्जिकल एंड मेडिकोज, गुरु रामदास मार्केट, टाउन हॉल, मोगा वाले) ने अपने परिवार सहित श्रद्धापूर्वक संपन्न करवाई।
पूजा-अर्चना उपरांत क्लब के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य यजमान ढींगरा परिवार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत लंबी कतारों में लगकर श्रद्धालुओं ने 26 शक्तिपीठों मां चिंतपूर्णी धाम, ज्वाला जी धाम, माता वैष्णो देवी, माता त्रिपुरमालिनी देवी, मां बगलामुखी देवी, मां कांगड़ा देवी, मां चामुंडा देवी, मां कुणाल पथरी देवी, मां मनसा देवी, मां काली देवी, मां भद्रकाली देवी, मां नैना देवी, मां चंडी देवी, मां कालका देवी, मां सरकंडा देवी, मां करणी देवी, मां बेरी देवी, मां झंडेवाली देवी, मां कात्यायनी देवी, मां हिंगलाज देवी, मां शाकंभरी देवी, मां शीतला देवी, मां महामाया देवी, बाबा भैरोनाथ, श्री सालासर धाम तथा नेपाल स्थित मां गजेश्वरी देवी की पावन ज्योतियों के दर्शन किए।
दिल्ली से पहुंचे प्रख्यात भजन गायक ज्ञान पंकज ने अपनी मधुर वाणी में “मईया जी तेरे नाम दी मस्ती चढ़ गई…”, “तूने मुझे बुलाया शेरावालिये…”, “लाल चोले विच सज रही मेरी मां…” और “तेरे दर ते शीश झुकावां, मेरी दातीए…” जैसी मनमोहक भेंटों का गुणगान कर भक्तों को झूमने व नाचने पर विवश कर दिया। चौकी की समाप्ति पर मां भगवती की पावन महाआरती उतारी गई और भक्तों में व्रत वाला लंगर व प्रसाद अटूट वितरित किया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने बताया कि 20 अक्तूबर तक चलने वाले इस ‘मेले मैय्या दे’ समागम में रोजाना सायं 7:30 से 11 बजे तक माता की चौकी का आयोजन हो रहा है, जिसमें विभिन्न भजन गायकों द्वारा मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया जा रहा है। साथ ही 26 शक्तिपीठ धामों से लाई गई पावन ज्योतें समागम स्थल पर सुशोभित हैं, जिसके दर्शन श्रद्धालु किसी भी समय आकर कर सकते हैं।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा, संरक्षक हरी चंद सिंगला, चेयरमैन सुरिंदर तायल, उप चेयरमैन हरप्रीत सिंह, उपाध्यक्ष गौरव जिंदल, सचिव विवेक मजीठिया, सह सचिव राजेश धीमान काकू, कैशियर एडवोकेट प्रवीण सचदेवा, प्रोजेक्ट चेयरमैन विशाल ढींगरा, प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रहलाद कालड़ा, सलाहकार गगनदीप मित्तल, सह सलाहकार अमन मेहंदी, प्रेस सचिव कपिल कपूर, प्रचार सचिव प्रिंस गाबा, सह प्रचार सचिव राहुल ग्रोवर, सोशल मीडिया प्रभारी सन्नी कपूर, सोशल मीडिया प्रभारी अक्षय गुलाटी, सेवा प्रभारी चमन लाल मित्तल, सदस्य रमिकांत जैन, अजय कथूरिया, अमन कालड़ा, सुशांत मजीठिया, धीरज सूद, जगचनन सिंह जग्गी, जगजीव धीर, अजय मोंगा, गौरव चावला, मोहित कोछड़, संजीव नरूला, गौरव आहूजा, राघव गुप्ता, साहिल अरोड़ा, केवल बांसल, अशोक अरोड़ा, सचिन मोंगा, मानव कालड़ा, हरीश गोयल, दीपक शर्मा के अलावा शहर की धार्मिक, राजनीतिक व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...