Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

भजनों से गूंजा मां का दरबार, विजेताओं को मिलीं वंदे भारत की टिकटें

October 13, 2026

भजनों से गूंजा मां का दरबार, विजेताओं को मिलीं वंदे भारत की टिकटें

Devotional Evening Enthralls Devotees : मोगा। पुरानी दाना मंडी में अनमोल वेलफेयर क्लब की ओर से आयोजित ‘मेले मैया दे’ समागम के दूसरे दिन दिल्ली से पहुंचे भजन गायक जतिन तलवाड़ ने मां भगवती की महिमा का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। इस अवसर पर 26 शक्तिपीठ धामों से लाई गई पावन ज्योतियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। क्लब की ओर से दो लक्की ड्रॉ विजेताओं को माता वैष्णो देवी धाम जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन की टिकटें भी भेंट की गईं।

क्लब की ओर से दो लक्की ड्रा विजेताओं को माता वैष्णो देवी धाम जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन की दो टिकटें भेंट की। सर्वप्रथम पंडित सत्यवान शर्मा व पंडित राहुल कुमार गौड़ के नेतृत्व मे पूजा अर्चना की रस्म समाज विशाल गौरव अरोड़ा, ईशा बत्ता अरोड़ा ने अपने परिवार सहित अदा करवाई। वहीं लंबी-लंबी लाइनों में लगकर श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी धाम, ज्वाला जी धाम, माता वैष्णो देवी, माता त्रिपुरमालिनी देवी, मां बगलामुखी देवी, मां कांगड़ा देवी, मां चामुंडा देवी, मां कुणाल पथरी देवी, मां मनसा देवी, मां काली देवी, मां भद्रकाली देवी, मां नैना देवी, मां चंडी देवी, मां कालका देवी, मां सरकंडा देवी, मां करणी देवी, मां बेरी देवी, मां झंडेवाली देवी, मां कात्यायनी देवी, मां हिंगलाज देवी, मां शाकंभरी देवी, मां शीतला देवी, मां महामाया देवी, बाबा भैरोनाथ, श्री सालासर धाम तथा नेपाल स्थित मां गजेश्वरी देवी की पावन ज्योतियों के दर्शन किए।

दिल्ली से पहुंचे भजन गायक जतिन तलवाड़ ने तेनु तेरे जागे दी बधाई शेरावालिए..चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है..रंग बरसे दरबार मईया जी तेरे रंग बरसे आदि भेंटों का गुणगान करके श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान समाज सेवी मोहित अरोड़ा, सुमन बाला, विशाल गौरव अरोड़ा परिवार को क्लब की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आरती करके व्रत वाला लंगर अटूट वितरित किया गया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने बताया कि 20 अक्तूबर तक चलने वाली इस मेले मैय्या के समागम में रोजाना सांय साढ़े सात से 11 बजे तक माता की चौंकी होगी, जिसमें अलग-अलग भजन गायकों की ओर से मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। माता की चौंकी उपरांत भक्तों के लिए व्रत वाले प्रसाद का भंडारा अटूट वितरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 शक्तिपीठ धामों से लाई गई पावन जोतें समागम स्थल पर विराजमान की गई हैं जिसके भक्त किसी भी समय आकर दर्शन कर सकते हैं।

इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा, संरक्षक हरी चंद सिंगला, चेयरमैन सुरिंदर तायल, उप चेयरमैन हर प्रीत सिंह, उ गौरव जिंदल, सचिव विवेक मजीठिया, सह सचिव राजेश धीमान काकू, कैशियर एडवोकेट प्रवीण सचदेवा, प्रोजेक्ट चेयरमैन विशाल ढींगरा, प्रोजे क्ट चेयरमैन प्रलाद कालड़ा, सलाहकार गगनदीप मित्तल, सह सलाहकार अमन मेहंदी, प्रेस सचिव कपिल कपूर, प्रचार सचिव प्रिंस गाबा, सह प्रचार सचिव राहुल ग्रोवर, सोशल मीडिया प्रभारी सन्नी कपूर, सोशल मीडिया प्रभारी अक्षय गुलाटी, सेवा प्रभारी चमन लाल मित्तल, सदस्य रमिकांत जैन, अजय क थूरिया, अमन कालड़ा, सुशांत मजीठिया,धीरज सूद, जगचनन सिंह जग्गी, जगजीव धीर, अजय मोंगा, गौरव चावला, मोहित कोछड़, संजीव नरूला, गौरव आहूजा, राघव गुप्ता, साहिल अरोड़ा, केवल बांसल, अशोक अरोड़ा, सचिन मोंगा, मानव कालड़ा, हरीश गोयल, दीपक शर्मा के अलावा शहर की धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी व शहर निवासी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें