Site icon Dainik Savera Times

DGP Gaurav Yadav लगातार एक्शन मोड़ में, देर रात पहुंचे लुधियाना, स्पेशल नाकाबंदी की चेक, कर्मचारियों से की बात

पंजाब डेस्क। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव लगातार एक्शन मोड़ में हैं। शुक्रवार देर रात पंजाब के डीजीपी गौरव यादव औचक दाैरे पर लुधियाना पहुंचे। जिसके बाद एक ही रात में 4 ज़िलों में नाईट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। यहां उन्होंने पुलिस द्वारा की गई स्पेशल नाकाबंदी को चेक किया। अचानक डीजीपी के दौरे की खबर सामने आते ही पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल सहित सारे सीनियर अधिकारी सड़कों पर उतर आए।

डीजीपी गौरव यादव ने नाकाबंदी चेक की पुलिस कर्मचारियों के साथ बातचीत की। इस दौरान एसएएस नगर, लुधियाना, खन्ना और फ़तेहगढ़ साहिब ज़िलों के पुलिस स्टेशन और नाकों का औचक निरीक्षण किया। चंडीगढ़ रोड पर स्थित एक नाके पर पहुंचे। वहां वाहनों की चेकिंग भी चल रही थी। डीजीपी ने मुलाजिमों से बातचीत कर उनके रजिस्टर चेक किया और आम लोगों से भी बातचीत की। उनसे पूछा कि किसी ने उनके साथ दुर्व्यवहार से तो नहीं बोला।

Exit mobile version