Site icon Dainik Savera Times

DGP Gaurav Yadav ने पुलिस अधिकारियों संग की बैठक, ‘युद्ध नशियान विरुद्ध’ की समीक्षा की

चंडीगढ़: चंडीगढ़: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य राज्य में नशों के विरुद्ध युद्ध पंजाब पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा करना था। बैठक में पंजाब पुलिस के विशेष डीजीपी, एडीजीपी और आईजीपी शामिल हुए।

डीजीपी यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस के युद्ध नशियान विरुद्ध की समीक्षा, विचार-विमर्श और उसे मजबूत बनाने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के लिए प्रतिबद्ध है, जो हर पहलू से इस खतरे से निपटने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण सुनिश्चित करती है।

डीजीपी यादव ने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस नशा मुक्त समाज सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है। हर अधिकारी पंजाब के युवाओं और भविष्य की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। अपने नागरिकों के सहयोग से हम अपने राज्य से नशे को खत्म कर देंगे। पंजाब पुलिस सुरक्षा और सेवा के अपने मिशन में मजबूती से खड़ी है।

ये भी पढ़ें- अलविदा आशा ताई… संघर्ष से भरा सफर, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने, पढ़ें पूरी कहानी

Exit mobile version