Site icon Dainik Savera Times

गुरदासपुर पहुंचे DGP गौरव यादव, वॉलीबॉल विजेताओं को पुरस्कार किए वितरित

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव आज गुरदासपुर पहुंचे, जहां वह पंजाब पुलिस द्वारा सीमावर्ती इलाकों के युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए चलाए जा रहे मिशन निश्चय के तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित करने पहुंचे। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है, जिसके बेहतरीन नतीजे आ रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस जल्द ही ड्रग कंट्रोल हेल्पलाइन शुरू करने जा रही है क्योंकि पंजाब पुलिस का मकसद राज्य से ड्रग्स को खत्म करना है।

Exit mobile version