लुधियाना: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। इसे लेकर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सोमवार को पुलिस लाइंस लुधियाना में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में प्रदेश में सुरक्षा तैयारियों, खुफिया इनपुट और पुलिस बल की तैनाती की विस्तृत समीक्षा की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों से ली सुरक्षा तैयारियों की जानकारी
बैठक में लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, लुधियाना रेंज के डीआईजी संदीप गोयल के अलावा खन्ना और जगरांव के एसएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने डीजीपी को मौजूदा खुफिया सूचनाओं, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम और फील्ड में तैनात पुलिस बल की स्थिति के बारे में जानकारी दी।
लगातार पेट्रोलिंग और अचानक नाकाबंदी पर जोर
डीजीपी गौरव यादव ने अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस तक सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने 24 घंटे सतर्कता बढ़ाने के साथ-साथ लगातार पेट्रोलिंग, अचानक नाकाबंदी और संदिग्ध स्थानों की नियमित जांच करने को कहा।
रेलवे स्टेशनों, प्रमुख ट्रांजिट प्वाइंट्स और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल
बैठक के दौरान खुफिया एजेंसियों और जिला स्तर की इंटेलिजेंस यूनिट्स के बीच रियल-टाइम सूचना साझा करने पर विशेष जोर दिया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह वाले स्थानों पर वीवीआईपी सुरक्षा, एंटी-सैबोटाज जांच और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
मेष: दिन शुभ रहेगा...