Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar News : डीजीपी एमएफ फारूकी बने भारतीय चुकबॉल फेडरेशन के प्रधान

November 28, 2026

Jalandhar News : डीजीपी एमएफ फारूकी बने भारतीय चुकबॉल फेडरेशन के प्रधान

DGP MF Farooqui Elected Unopposed as Indian Chukball Federation President : जालंधर। पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) में आयोजित चुनाव में डीजीपी एमएफ फारूकी को इंडियन चुकबॉल फेडरेशन का निर्विरोध प्रधान चुना गया। वहीं, डॉ. रश्मि विज 18 वोट हासिल कर जनरल सेक्रेटरी निर्वाचित हुईं। नई कार्यकारिणी ने अगले वर्ष 26 से 28 फरवरी तक पहली बार जालंधर में साउथ एशियन चैंपियनशिप करवाने की घोषणा की।

डॉ. रश्मि विज ने 18 वोट हासिल कर जनरल सेक्रेटरी पद पर जीत दर्ज की। उनके मुकाबले में असम के अशोक गवैरी को 10 वोट मिले। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए रिटायर्ड आईजी राजपाल सिंह संधू आईपीएस को इलेक्शन कमिश्नर नियुक्त किया गया था। इस दौरान एडवोकेट आयुष यादव, रंजीत पवार और निहारिका तिवारी ने भी चुनाव प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई। नई कार्यकारिणी में गुजरात के किशोर पटेल, पश्चिम बंगाल के दिवाकर राय, महाराष्ट्र के सुरेश गांधी और जम्मू-कश्मीर के सहरी फारूक को वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया। राकेश कुमार को ज्वाइंट सेक्रेटरी बनाया गया।

नॉर्थ जोन की जिम्मेदारी रिटायर्ड एआईजी सुरेंद्र कुमार, वेस्ट जोन की सुरेश गांधी, साउथ जोन की जे. वसंता और ईस्ट जोन की किरोद कुमार को सौंपी गई। नवनियुक्त प्रधान डीजीपी एमएफ फारूकी ने बताया कि अगले साल 26, 27 और 28 फरवरी को पहली बार जालंधर में साउथ एशियन चैंपियनशिप करवाई जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि फेडरेशन को सीएसआर के साथ 80जी और 12ए के तहत भी रजिस्टर्ड करवाया गया है। जल्द ही सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर नेशनल चैंपियनशिप का कैलेंडर जारी किया जाएगा। फारूकी ने कहा कि अगले चार वर्षों में फेडरेशन को भारतीय खेल मंत्रालय के अधीन रजिस्टर्ड करवाना और सभी राज्यों की इकाइयों की कार्यप्रणाली को मजबूत करना उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें