Site icon Dainik Savera Times

पेपर लीक पर अकाली दल का हल्ला बोल, कल बाबा फरीद यूनिवर्सिटी में धरना

Dharna at Baba Farid University tomorrow : फरीदकोट। शिरोमणी अकाली दल ने घोषणा की है कि पार्टी की यूवा शाखाएं- स्टूडेंटस आर्गेनाइजेशन आफ इंडिया (एसओआई) और यूथ अकाली दल ( वाईएडी ) पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए घोटालों के विरोध में जिसमें पेपर लीक की घटनाएं और हाल ही में फार्मेसी आफिसर परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंसेज में कल धरना देंगीं।

हर कॉलेज में आंदोलन करेगा अकाली दल

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता स. परमबंस सिंह रोमाणा ने कहा कि युवा संगठन राज्य के प्रत्येक काॅलेज में आंदोलन चलाएंगें। उन्होने कहा हम इसे एक जनआंदोलन बनाएंगें ताकि हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को उनके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जा सके।’’ उन्होने कहा कि पार्टी राज्यपाल से भी मुलाकात करगी और इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह करेगी, इसके अलावा मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास का घेराव भी करेगी। सरदार रोमाणा ने कहा कि जिस तरह नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया है, उसी तरह पंजाब में पेपर लीक  र घोटालों के मामले में शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होने कहा,‘‘ जवाबदेही जरूरी है। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान दोनों ने जंतर-मंतर के दौरे के दौरान नीट परीक्षा पेपर लीक माले में जवाबदेही मांगी थी । उन्होने कहा,‘‘ इसी तरह के मामले में उन्हे राज्य में उसी तरह करना चाहिए।

छह पेपर लीक के आरोप

अकाली नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य में पंजाब धोखाधड़ी घोटाला चला रही है, जिसका असर नीट पेपर लीक जितना ही बड़ा और गंभीर है। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी के चार सालों के कार्यकाल में छह प्रश्नपत्र लीक हुए, जिनमें हाल ही में फाॅर्मेसी आॅफिसर्स अधिकारियों के पेपर लीक हुए हैं। उन्होने कहा,‘‘ यह साफ है कि इस पूरे घोटाले के पीछे एक संगठित माफिया का हाथ है, जिसमें छात्रों से सही जवाब भरने के लिए 13लाख से 15 लाख रूपये वसूल किए गए , जिसके लिए परीक्षा केंद्रों में अत्याधुनिक उपकरणों से यह घोटाला किया गया।’’ यह कहते हुए कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बच्चों के साथ-साथ बाहरी लोगों को भी इस तरह की कवायद से लाभ हो रहा है, सरदार रोमाणा ने कहा कि मई 2022 में नायब तहसीलदार का पेपर लीक हो गया था, जिससे 42हजार छात्र प्रभावित हुए थे। उन्होने कहा कि 2023 में टीईटी परीक्षा का पेपर लीक होने से एक लाख छात्र प्रभावित हुए थे। ‘‘ इसी तरह 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर लीक होने से 25 लाख छात्र प्रभावित हुए थे। ’’ उन्होने बताया कि जून 2024 में एडीओ का पेपर लीक हुआ था, दिसंबर 2025 में अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा का पेपर और हाल ही में फाॅर्मेसी अधिकारी परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ था।

Exit mobile version