Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना-चंडीगढ़ नैशनल हाईवे पर धरना, धान की खरीद न होने पर किसानों का रोष प्रदर्शन

October 10, 2024

लुधियाना-चंडीगढ़ नैशनल हाईवे पर धरना, धान की खरीद न होने पर किसानों का रोष प्रदर्शन

खन्ना: पुलिस जिला खन्ना के समराला में लुधियाना-चंडीगढ़ नैशनल हाईवे पर किसानों ने धरना लगाया। समराला और माछीवाड़ा साहिब की अनाज मंडियों में धान की खरीद न होने की वजह से किसानों में भारी रोष पाया गया, जिसके चलते किसानों ने ट्रैक्टर ट्रालियों से पूरा रोड बंद कर दिया। सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह धरना भारतीय किसान यूनियन (कादियां) के बैनर तले लगाया गया। भारतीय किसान यूनियन (कादियां) के जिलाध्यक्ष हरदीप सिंह ग्यासपुरा ने कहा कि पहले 1 से लेकर 6 अक्तूबर तक आढ़तियों की हड़ताल चली।

7 अक्तूबर को एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल ने बोली लगवाकर खरीद शुरू करवाई। इसके बाद ज्यादातर मंडियों में बोली नहीं लगी। समराला, माछीवाड़ा साहिब की मंडियां भी लुधियाना जिले में हैं। यहां बोली नहीं लगवाई गई। खरीद न होने से किसान परेशान हैं। जब वे दफ्तरों में जाते हैं तो अफसर गायब मिलते हैं। फोन भी नहीं उठाते। आढ़ती एसोसिएशन समराला के अध्यक्ष आलमदीप सिंह ने कहा कि वे खुद तीन दिनों से खरीद शुरू करवाने की मांग कर रहे हैं। आज किसानों ने रोड जाम किया तो इसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। समराला अनाज मंडी में खरीद शुरू हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें