धुरी: एसएसपी संगरूर सरताज सिंह चहल के दिशा-निर्देशों और एसपी मनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा धुरी शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व करते हुए एसपी मनदीप सिंह ने कहा कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखना, लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करना और नशा तस्करों व शरारती तत्वों के मन में भय का माहौल पैदा करना है।
उन्होंने कहा कि आम लोगों को आगे आकर संगरूर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में सहयोग देना चाहिए ताकि बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके। इस दौरान पुलिस ने तलाशी अभियान भी चलाया और विभिन्न स्थानों की जांच की। एसपी मंदीप सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रारंभिक जांच के दौरान कुछ संदिग्ध वाहन भी जब्त किए गए हैं तथा जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: भारत आएंगे व्लादिमीर पुतिन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

