Site icon Dainik Savera Times

दिड़बा तहसीलदार Gurdeep Sandhu ने रचा इतिहास, इंतकाल पैंडैंसी खत्म कर Punjab में रहा नंबर 1

पंजाब डेस्क: पंजाब सरकार द्वारा राजस्व विभाग में लंबित म्यूटेशन मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर विशेष अभियान शुरू किया गया। जिसमें दिड़बा तहसील ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की सोच के अंतर्गत यह उपलब्धि हासिल की गई। वहीं, शाहकोट के तहसीलदार रहते हुए भी बेहतर कार्य करने के लिये DC हिमांशु अग्रवाल ने उन्हें सम्मानित किया था।

इस अभियान की सफलता का श्रेय जिला संगरूर के डिप्टी कमिश्नर संदीप ऋषि के कुशल नेतृत्व, सब डिवीजन दिड़बा के एसडीएम राजेश शर्मा के मार्गदर्शन, और विशेष रूप से तहसीलदार गुरदीप सिंह संधू की सक्रिय भागीदारी को जाता है। गुरदीप सिंह संधू ने न केवल म्यूटेशन मामलों को तेजी से निपटाया, बल्कि इस प्रक्रिया को सरल और जनहितैषी भी बनाया।

गुरदीप सिंह संधू ने टीम को समर्पित की सफलता

इस दौरान गुरदीप सिंह संधू को जहां चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं, वहीं उन्होंने स्वयं यह सफलता अपनी टीम को समर्पित की है। उन्होंने दिड़बा तहसील के सभी पटवारीगण, कानूनगो, कंप्यूटर ऑपरेटर और एएसएम कुलदीप सिंह का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके अथक परिश्रम और सहयोग से यह मुकाम हासिल हो पाया।

ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna के बर्थडे पर Vijay Deverakonda ने शेयर की राणाबाली की अनसीन वीडियो, दिखा जयाम्मा का प्यारा लुक

Exit mobile version