पंजाब डेस्क : निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े मामलों में सीबीआई ने एक बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि जांच के दौरान यह सामने आया है कि भुल्लर के विदेश में संपत्तियों का बड़ा नेटवर्क है।
विदेशों में भी है संपत्ति
सूत्रों के अनुसार, भुल्लर के पास दुबई में दो और कनाडा में तीन फ्लैट हैं। इस खुलासे से भुल्लर की अंतरराष्ट्रीय लेन-देन और वित्तीय गतिविधियों की गहराई पर भी प्रकाश पड़ा है।
दुबई का दस बार किया दौरा
सीबीआई ने बताया कि भुल्लर ने कम समय में दुबई का दस बार दौरा किया है। वहीं, लुधियाना में अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने 20 से अधिक दुकानें बनवाई हैं, जो उनके स्थानीय संपत्ति कारोबार पर भी सवाल खड़े करता है।
ये भी पढ़ें: Donald Trump की मलेशिया के साथ बड़ी Trade Deal, अब इन देशों पर भी नजर
लेन-देन और संपत्ति संबंधी दस्तावेज जब्त
इस मामले की जांच अब अंतरराष्ट्रीय वित्तीय लेन-देन और संपत्ति संबंधी दस्तावेजों तक विस्तार कर रही है। अधिकारी उम्मीद कर रहे हैं कि इससे भुल्लर के विदेश में सम्पत्तियों और संभावित वित्तीय गड़बड़ियों के बारे में और स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...