Site icon Dainik Savera Times

DIG Swapan Sharma ने सिविल अस्पताल जालंधर के नशा छुडाओ केंद्र का लिया जायजा, डॉक्टरों से की मुलाकात

जालंधर (पंकज): पंजाब सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आज सिविल अस्पताल के नशा छुड़ाओं केंद्र में एसएसपी देहाती, एसपी डी, डीआईजी सहित कई अधिकारी मरीजों का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल में नशा छुड़ाओं डॉक्टरों को आ रही मुश्किलों को लेकर बातचीत की। वहीं शहर में नशे को कैसे खत्म किया जाए इस संबंध में विचार विमर्श किया।

जालंधर रेंज के डीआईजी स्वप्न शर्मा आज जालंधर के सिविल अस्पताल के नशा छुडाओ केंद्र में पहुंचे। जहां उन्होंने डिप्टी मेडिकल अधिकारी डॉ ज्योति शर्मा सहित अन्य अफसरों व डॉक्टरों के साथ मुलाकात कीI मीडिया से बातचीत में डीआईजी स्वप्न शर्मा ने कहा कि हेल्थ क पुलिस विभाग नशे के खात्मे के लिए एक चेन की तरह इकट्ठे कम कर रहा है I जिसके चलते आज कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया है I हॉस्पिटल प्रबंधको को कुछ दिखाते हैं जिसे हाल किया जाएगा I

वहीं डॉक्टर ज्योति शर्मा ने कहा कि पुलिस अफसरों से बहुत अच्छे माहौल में वार्तालाप हुआ हैI जिसके चलते कुछ दिक्कतें हैं इसके संबंध में बताया गया है l इस अवसर पर कई पुलिस अफसर भी मौजूद थे।

Exit mobile version