Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंडीगढ़ में ऑनलाइन जनगणना की पहल: मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने किया पहला स्व-गणना

April 16, 2026

चंडीगढ़ में ऑनलाइन जनगणना की पहल: मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने किया पहला स्व-गणना

चंडीगढ़: जनगणना 2027 में डिजिटल सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद, आईएएस ने आज ऑनलाइन जनगणना पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक अपना स्व-गणना (Self-Enumeration) पूर्ण किया। इस प्रक्रिया में डॉ. नवजोत खोसा, आईएएस, निदेशक, जनगणना संचालन निदेशालय, यूटी चंडीगढ़ और निशांत कुमार यादव, आईएएस, उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी, यूटी चंडीगढ़ द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। यह पहल यूटी प्रशासन की तकनीक के उपयोग द्वारा पारदर्शी, कुशल एवं नागरिक-अनुकूल जनगणना सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मुख्य सचिव द्वारा स्व-गणना कर एक उदाहरण प्रस्तुत किया गया है, जिससे नागरिकों को इस सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक डिजिटल प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरणा मिलेगी। स्व-गणना के माध्यम से नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन जानकारी भर सकते हैं, जिससे समय की बचत के साथ-साथ आंकड़ों की शुद्धता भी सुनिश्चित होती है।

Census 2027 in Chandigarh
Census 2027 in Chandigarh

इस अवसर पर मुख्य सचिव ने प्रभावी योजना निर्माण एवं नीतिगत निर्णयों के लिए सटीक आंकड़ों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं और जनगणना प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

जनगणना संचालन निदेशालय, यूटी चंडीगढ़ व उपायुक्त-सह-प्रधान जनगणना अधिकारी, यूटी चंडीगढ़ द्वारा स्व-गणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। नागरिकों की सहायता हेतु एक समर्पित टोल-फ्री हेल्पलाइन (1855) भी स्थापित की गई है, जहां किसी भी प्रकार की जानकारी या तकनीकी सहायता प्राप्त की जा सकती है।

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक जनगणना पोर्टल(https://se.census.gov.in) पर जाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी स्व-गणना पूर्ण करें। एकत्रित की गई सभी जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी और केवल सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए, जनगणना अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप उपयोग में लाई जाएगी।

मुख्य सचिव द्वारा सफलतापूर्वक की गई स्व-गणना, जनगणना 2027 के क्रियान्वयन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे व्यापक जनसहभागिता को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें