Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

7 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रर्दिशत होगी दिलजीत दोसांझ की ‘पंजाब 95’ 

January 18, 2025

7 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रर्दिशत होगी दिलजीत दोसांझ की ‘पंजाब 95’ 
Diljit Dosanjh’s Punjab 95 : पंजाबी अभिनेता – गायक दिलजीत दोसांझ ने घोषणा की है कि मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘‘पंजाब 95’’ बिना किसी काट-छांट के सात फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित होगी।
हनी त्रेहन द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला के बैनर आरएसवीपी मूवीज द्वारा निर्मित ‘‘पंजाब 95’’ फिलहाल भारत में रिलीज नहीं होगी। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीएफबीसी) के साथ गतिरोध के बाद फिल्म में देरी हुई।
इसमें अजरुन रामपाल और कोहरा में अपने अभिनय से सुर्ख़ियों में आए सुरविंदर विक्की भी हैं। दिलजीत ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक ट्रेलर साझा किया, जिसमें वह खालड़ा का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म पंजाब में आतंकवाद के दौरान कथित मानवाधिकार उल्लंघन और सिखों के लापता होने की घटनाओं को लेकर जसवंत की पड़ताल पर आधारित है। उन्होंने लिखा, ‘‘पंजाब 95’’ सात फरवरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें