
जालंधर: स्पीड रिकॉर्ड होल्डर दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख, जिनकी रविवार को पुलिस लाइन के पास नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में जान चली गई थी। उसका आज मॉडल टाउन के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जवान दिवित की असमय मौत से परिवार और इलाके में दुख की लहर है।
दिवित की अंतिम यात्रा के लिए गाड़ी उनके घर पहुंच गई है, जिसे फूलों से सजाया गया है। थोड़ी ही देर में परिवार वालों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में घर से दिवित की अंतिम यात्रा निकलेगी और मॉडल टाउन श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दूसरी तरफ, पंजाबी गायकी की दुनिया की हस्तियां भी दिवित को अंतिम विदाई देने पहुंच रही हैं। पंजाबी सिंगर जैज़ी बी औलाख परिवार के साथ दुख बांटने और दिवित को अंतिम विदाई देने उनके घर पहुंचे। इसके अलावा, कई और सिंगर्स के भी अंतिम संस्कार में शामिल होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि रविवार को पुलिस लाइन्स के पास हाईवे पर हुए एक भयानक सड़क हादसे में दिवित औलाख की मौत हो गई थी। इस हादसे से न सिर्फ परिवार को गहरा सदमा लगा है, बल्कि पूरे शहर में मातम का माहौल है। दिवित को अंतिम विदाई देने के लिए आज बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शांति दे और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...