Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुकानदार से विवाद के बाद मचा हंगामा, पुलिस ने पीछा कर HDFC Bank से 3 नौजवान पकड़े

September 15, 2026

दुकानदार से विवाद के बाद मचा हंगामा, पुलिस ने पीछा कर HDFC Bank से 3 नौजवान पकड़े

जालंधर: बस स्टैंड के पास किंग होटल की बैक साइड स्थित करियाना दुकान पर सामान खरीदने को लेकर दुकानदार और कुछ नौजवानों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद नौजवान दुकान से चिप्स के पैकेट उठाकर ले गए और दुकानदार को धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन नौजवानों को HDFC Bank के अंदर से काबू कर लिया।

दुकान मालिक यशपाल ने बताया कि तीन नौजवान दुकान पर आए थे और सामान के पैसे को लेकर बहस करने लगे। इसके बाद उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और चिप्स के कुछ पैकेट उठाकर वहां से जाने लगे। दुकानदार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने कथित तौर पर धमकियां दीं। पीड़ित के अनुसार, आरोपी पहले भी दो-तीन बार दुकान से सामान लेकर जा चुके हैं।

यशपाल के मुताबिक, बाद में आरोपी कुछ अन्य युवकों को साथ लेकर दोबारा मौके पर पहुंच गए और खुद को खालसा कॉलेज से जोड़ते हुए धमकाने लगे। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसे देखकर युवक बाइक से फरार हो गए।

ASI मलकीत सिंह ने बताया कि 112 पर दुकान में चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने पर युवक भाग निकले। दुकानदार ने एक्टिवा से पुलिस के साथ उनका पीछा किया। आरोपी बस स्टैंड के पास HDFC Bank के बाथरूम में छिप गए। पुलिस ने बैंक का शटर गिरवाकर तीनों को बाहर निकाला और थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📍 Location: जालंधर बस स्टैंड के नजदीक (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें