Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर में एक्टिवा साइड करने को लेकर विवाद, युवक की हत्या; परिवार का आरोप- दोस्तों ने मारीं 6 गोलियां

October 24, 2026

अमृतसर में एक्टिवा साइड करने को लेकर विवाद, युवक की हत्या; परिवार का आरोप- दोस्तों ने मारीं 6 गोलियां

अमृतसर: शहर के आनंद एवेन्यू इलाके में शुक्रवार रात एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई है। युवक के पिता के मुताबिक, उनके बेटे को उसके दोस्तों ने ही 6 गोलियां मारीं। घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। पिता ने कहा कि उनके बेटे की किसी के साथ पुरानी रंजिश नहीं थी। एक्टिवा को साइड करने को लेकर हुए विवाद में उसे गोलियां मारी गईं।

घर के बाहर मारीं गोलियां

युवक के पिता ने बताया कि उनके बेटे को घर के बाहर गोलियां मारी गईं। हमले में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता के मुताबिक, हमलावरों ने उनके बेटे पर कुल 6 गोलियां चलाईं। इनमें से दो गोलियां सिर पर, एक कमर में और एक टांग में लगीं।

पिता ने मांगा इंसाफ

मृतक के पिता ने कहा कि उनके बेटे की किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। एक्टिवा को साइड करने को लेकर विवाद हुआ था। पिता का आरोप है कि उनके बेटे के दोस्तों ने ही उस पर गोलियां चलाईं। उन्होंने मामले में इंसाफ की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों के आपस में तीन भाई होने की बात बताई जा रही है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

📍 Location: Amritsar (Amritsar)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें