Site icon Dainik Savera Times

संपत्ति को लेकर विवाद: पिता ने मामा के साथ मिलकर बेटी पर किया धारदार हथियार से हमला

होशियारपुर। शहर के एक भयावह घटना की खबर सामने आई है। जहां, एक पिता ने मामा के साथ मिलकर अपनी ही बेटी पर हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार पीड़िता पलवी शर्मा अपने पति से तलाक के बाद काफी समय से मुंबई में रह रही थी। बताया जा रहा है कि उसका अपने माता-पिता के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पिता ने संपत्ति को लेकर हुए विवाद के चलते ही हमला किया।

बताया जा रहा है कि दोपहर को जब पलवी अपने पिता सुरिंदर शर्मा के घर आई तो पलवी के पिता और मामा ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे गंभीर चोटें आईं और पड़ोसियों के हस्तक्षेप के बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुकेरियां सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया।

उनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पिता और मामा दोनों ने पलवी का सामान घर से बाहर फेंक दिया। जब उसने बीच-बचाव कर उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है और पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version