पूर्व विधायक डॉ. हरजोत कमल ने दिया एकता और अखंडता का संदेश
मोगाः जिले में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिला भाजपा की ओर से जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. हरजोत कमल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथों में तिरंगे झंडे लेकर भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और वंदे मातरम् के जयकारे लगाए तथा देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया।
यात्रा की शुरुआत जिला भाजपा कार्यालय दुननेके से हुई और यह जी.टी. रोड, बस स्टैंड चौक, कचहरी रोड, मेन बाजार, थापर चौक, प्रताप चौक, आर्य स्कूल रोड, न्यू टाउन सहित शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भारत माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस मौके पर डॉ. हरजोत कमल ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तिरंगा किसी एक पार्टी या वर्ग का नहीं, बल्कि पूरे देश की शान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनकी कुर्बानियों को याद रखना और उनसे प्रेरणा लेना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे पार्टीबाजी से ऊपर उठकर देशहित को प्राथमिकता दें और देश की एकता, अखंडता तथा भाईचारे को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने तिरंगे की शान को कायम रखने तथा देश की एकता और अखंडता के लिए हमेशा एकजुट रहने का संदेश दिया।
📍 Location: मोगा
मेष: दिन शुभ रहेगा...