मोगा: ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत जिला मोगा में जिला स्तरीय खेल मुकाबले 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न निर्धारित खेल मैदानों और स्थानों पर करवाए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) जसपिंदर सिंह ने बताया कि मुकाबलों में विभिन्न खेलों के सभी आयु वर्गों के खिलाड़ी भाग लेंगे और जिला स्तर पर खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान किया जाएगा।
खेलों के कार्यक्रम और स्थानों का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि फुटबॉल, तैराकी, वॉलीबॉल (स्मैशिंग), वॉलीबॉल (शूटिंग) और तीरंदाजी के लड़कों के मुकाबले एस.बी.आर.एस. गुरुकुल, महिणा में 28 से 30 सितंबर तक तथा लड़कियों के मुकाबले 1 से 2 अक्टूबर तक होंगे। वहीं फुटबॉल और वॉलीबॉल अंडर-14 लड़कों के मुकाबले 1 अक्टूबर को होंगे।
कबड्डी (सर्कल) और खो-खो के लड़कों के मुकाबले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल महिणा और जगत सेवक पब्लिक स्कूल महिणा में 28 से 30 सितंबर तक तथा लड़कियों के मुकाबले 1 से 2 अक्टूबर तक करवाए जाएंगे। वहीं खो-खो अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले 2 अक्टूबर को होंगे।
हॉकी के मुकाबले एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, ढुडीके में लड़कों के मुकाबले 28 से 30 सितंबर तथा लड़कियों के मुकाबले 1 से 2 अक्टूबर तक होंगे। एथलेटिक्स और बास्केटबॉल के मुकाबले गुरु नानक कॉलेज, मोगा में लड़कों के मुकाबले 28 से 30 सितंबर तथा लड़कियों के मुकाबले 1 से 2 अक्टूबर तक होंगे।
उन्होंने बताया कि बैडमिंटन के मुकाबले ओलंपियन बलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम, टाउन हॉल, मोगा में लड़कों के लिए 28 से 30 सितंबर तथा लड़कियों के लिए 1 से 2 अक्टूबर तक होंगे। कुश्ती, कबड्डी नेशनल, बॉक्सिंग, पावरलिफ्टिंग, जूडो, गतका और किक बॉक्सिंग के मुकाबले गोदेवाला इंडोर स्टेडियम, मोगा में लड़कों के मुकाबले 28 से 30 सितंबर तथा लड़कियों के मुकाबले 1 से 2 अक्टूबर तक होंगे।
जूडो के लड़कों के मुकाबले 30 सितंबर, कुश्ती अंडर-21 लड़के/लड़कियां और ग्रीको-रोमन कुश्ती लड़कों के मुकाबले 1 अक्टूबर को तथा कबड्डी नेशनल अंडर-17 लड़कों के मुकाबले भी 1 अक्टूबर को होंगे। किक बॉक्सिंग के सभी आयु वर्गों की लड़कियों के मुकाबले 1 अक्टूबर तथा लड़कों के मुकाबले 2 अक्टूबर को होंगे, जबकि रोलर स्केटिंग के लड़के और लड़कियों के सभी आयु वर्गों के मुकाबले 3 अक्टूबर को करवाए जाएंगे।
हैंडबॉल, लॉन टेनिस और शूटिंग के मुकाबले ब्लूमिंग बर्ड स्कूल, मोगा में होंगे। टेबल टेनिस और शतरंज के मुकाबले डी.एन. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोगा में लड़कों के लिए 28 से 30 सितंबर तथा लड़कियों के लिए 1 से 2 अक्टूबर तक करवाए जाएंगे। क्रिकेट (टेनिस बॉल) के लड़कों के मुकाबले जिला क्रिकेट एसोसिएशन, देश भगत कॉलेज, डगरू, मोगा में 28 से 29 सितंबर तथा लड़कियों के मुकाबले 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होंगे।
सॉफ्टबॉल के लड़कों के मुकाबले एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोगा, गांधी रोड में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तथा लड़कियों के मुकाबले 28 से 29 सितंबर तक होंगे। वहीं सॉफ्टबॉल अंडर-14 लड़के/लड़कियों के मुकाबले 2 अक्टूबर को करवाए जाएंगे।
📍 Location: मोगा

