District-Level Khedan Watan Punjab Diyan Begin : मोगा। युवाओं को खेलों से जोड़ने और उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित ‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत जिले में जिला स्तरीय खेल मुकाबलों का आगाज आज से होगा। प्रतियोगिताएं 2 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न खेल मैदानों और स्टेडियमों में आयोजित की जाएंगी। अधिकांश खेलों में लड़कों के मुकाबले 28 से 30 सितंबर और लड़कियों के मुकाबले 1 से 2 अक्टूबर तक होंगे।
जिला स्तरीय मुकाबले 2 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न निर्धारित खेल मैदानों और स्टेडियमों में करवाए जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) जसपिंदर सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकांश खेलों में लड़कों के मुकाबले 28 से 30 सितंबर तथा लड़कियों के मुकाबले 1 से 2 अक्टूबर तक होंगे। उन्होंने बताया कि एसबीआरएस गुरुकुल, मोगा में फुटबॉल, तैराकी, वॉलीबॉल और तीरंदाजी के मुकाबले करवाए जाएंगे।
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल महिणा और जगत सेवक पब्लिक स्कूल महिणा में कबड्डी तथा खो-खो के मुकाबले होंगे। गुरु नानक कॉलेज, मोगा में एथलेटिक्स और बास्केटबॉल, जबकि ओलंपियन बलबीर सिंह इंडोर स्टेडियम, टाउन हॉल में बैडमिंटन के मुकाबले करवाए जाएंगे। गोधेवाला इंडोर स्टेडियम में कुश्ती, कबड्डी नेशनल स्टाइल, बॉक्सिंग, पावरलिफ्टिंग, जूडो, गतका और किक बॉक्सिंग के मुकाबले होंगे।
ब्लूमिंग वर्ड स्कूल, मोगा में हैंडबॉल, लॉन टेनिस और शूटिंग तथा डीएन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टेबल टेनिस और शतरंज के मुकाबले करवाए जाएंगे। इन खेलों में लड़कों के मुकाबले 28 से 30 सितंबर और लड़कियों के मुकाबले 1 से 2 अक्टूबर तक होंगे। एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, ढुडीके में हॉकी के लड़कों के मुकाबले 28 और 29 सितंबर तथा लड़कियों के मुकाबले 1 और 2 अक्टूबर को होंगे।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन, देश भगत कॉलेज, डगरू में क्रिकेट और टेनिस बॉल क्रिकेट के लड़कों के मुकाबले 28 से 29 सितंबर तथा लड़कियों के मुकाबले 30 सितंबर से 1 अक्टूबर तक करवाए जाएंगे। एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गांधी रोड, मोगा में सॉफ्टबॉल के लड़कों के मुकाबले 30 सितंबर से 2 अक्टूबर और लड़कियों के मुकाबले 28 से 29 सितंबर तक होंगे। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने, उनमें खेल भावना विकसित करने और उभरती प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच प्रदान कर रही हैं।

