Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जिला पुलिस ने लमीनी क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ चलाया कासो आप्रेशन

April 19, 2025

जिला पुलिस ने लमीनी क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ चलाया कासो आप्रेशन

पठानकोट: पठानकोट पुलिस द्वारा डीएसपी सिटी सुमीर सिंह मान के नेतृत्व में युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत कासो ऑपरेशन चलाया। डीएसपी सिटी ने बताया कि यह ऑप्रेशन सिर्फ लमीनी, सुजानपुर, सैली कुलियां, चार मरला, डिवीजन नंबर-2 पठानकोट के अंतर्गत जो भी इलाके आते हैं, उनमें भी ऐसे ऑप्रेशन लगातार चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस ऑप्रेशन के तहत नशे का प्रयोग करने वाले और नशा बेचने वालों के घरों की तलाशी ली जा रही है। कोई भी शकी व्यक्ति तथा संदिग्ध वस्तु बरामद होने पर पर्चा दर्ज करके बनती कार्रवाई की जाएगी।

अभी तक तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं। उम्मीद है, कि और भी लोग पकड़ में आ जाएंगे। ग्रामीण समितियां ही नहीं बल्कि आम जनता भी अब जागरुक हो चुकी है, और पुलिस को नशा तस्करों और नशा प्रयोग करने वालों के बारे में जानकारी देनी शुरू कर दी है। उन्होंने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि गलत काम धंधे छोड़कर मुख्य धारा में आएं और राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें। अपने परिवार को सीधे रास्ते से कमाई करके पालने का य} करें। अन्यथा उनके खिलाफ को सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज करके ज्यादा से ज्यादा सजा दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बिना पुलिस के हाथ भी बंधे होते हैं। जहां जनता खुलकर सहयोग करती है, वहां पुलिस भी खुलकर आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

ये भी पढ़ें: SRH vs LSG IPL 2026 : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जीता टॉस, जानें पहले कौन करेगा बल्लेबाजी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें