Site icon Dainik Savera Times

जिला पुलिस ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर चलाया चैकिंग अभियान

पठानकोट: श्री अमरनाथ यात्रा के चलते पुलिस टीमों सहित एंटी सबोटॉज टीमों ने रेलवे सिटी स्टेशन तथा बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। करीब दो घंटे तक जांच के दौरान ने टीम ने स्टेशन परिसर के अलावा यात्रियों से पूछताछ के अलावा सामानों की तलाशी भी की। डीएसपी समीर सिंह मान ने कहा कि एस एस पी दलजिंदर सिंह ढिल्लो के निदेर्शानुसार जन सुरक्षा को देखते हुए यह अभियान चलाया गया है। पुलिस तथा बम निरोधक टीम ने संयुक्त रूप से प्लेटफार्म, बुकिंग कक्ष, प्रतीक्षालय, पाकिर्ंग में मेटल डिटेक्टर और आधुनिक यंत्रों से जांच की और इसके साथ यात्रियों के सामानों की भी तलाशी ली।

मगर जांच में कहीं कोई संदिग्ध सामान या व्यक्ति नहीं मिला। उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्र 2025 को सुरक्षित और सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा व्यापक, बहुस्तरीय और अंतर-एजेंसी सुरक्षा एवं समन्वय योजना लागू की गई है। जिसमें श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु उन्नत निगरानी, बलों की रणनीतिक तैनाती और 24 घंटे समन्वय सुनिश्चित किया गया है। इस वार्षिक यात्र में देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं, जिनमें से कई श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर स्थित पवित्र गुफा जाने के लिए विशेष रूप से पंजाब के पठानकोट जिले से होकर गुजरते हैं।

उन्होंने बताया कि संभावित खतरों की पहचान और उन्हें समय रहते रोकने के लिए रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, लंगर स्थलों, धार्मिक स्थलों और पूरे यात्र मार्ग सहित संवेदनशील स्थानों पर प्रतिदिन एंटी-सबोटाज और सुरक्षा जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा यात्र मार्ग के पेट्रोल पंप, ढाबा, होटल, गेस्ट हाउस और सड़क किनारे स्थित अन्य प्रतिष्ठानों के मालिकों एवं स्टाफ को विशेष जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया है।

ये भी पढ़ें : ड्रोन हमले के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित

Exit mobile version