Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिवित औलख की अस्थियां चुनते समय टूटे पिता दिनेश औलख, जैजी बी भी हुए भावुक; कल होगी अंतिम अरदास

November 4, 2026

दिवित औलख की अस्थियां चुनते समय टूटे पिता दिनेश औलख, जैजी बी भी हुए भावुक; कल होगी अंतिम अरदास

जालंधरः पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के युवा बेटे दिवित औलख, जिनकी कुछ दिन पहले भीषण कार हादसे में मौत हो गई थी, कल पंचतत्व में विलीन हो गए। आज मॉडल टाउन स्थित श्मशानघाट में उनकी अस्थियां चुनने और चौथे की रस्म अदा की गई।

सुबह परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और करीबी मित्र अस्थियां चुनने के लिए श्मशानघाट पहुंचे। यहां पंडित जी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना करवाई, जिसके बाद अस्थियां चुनने की रस्म पूरी की गई।

इस दौरान बेहद भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला। जिस बेटे को कभी पिता दिनेश औलख अपने कंधों पर बिठाकर खिलाते थे, आज उसी बेटे के फूल चुनते समय वह पूरी तरह टूटे हुए नजर आए। उनके चेहरे पर बेटे को खोने का गहरा दर्द साफ झलक रहा था। इस दुखद घड़ी में उनके मुंहबोले भाई और प्रसिद्ध पंजाबी गायक जैजी बी भी भावुक दिखाई दिए।

दिवित को श्रद्धांजलि देने और परिवार के साथ दुख साझा करने के लिए जालंधर के मेयर वनीत धीर, सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली, मॉडल टाउन शॉपकीपर एसोसिएशन के प्रधान राजीव दुग्गल सहित कई राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक हस्तियां पहुंचीं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

दिवित औलख की अंतिम अरदास एवं प्रार्थना सभा कल दोपहर 1 से 2 बजे तक जालंधर-फगवाड़ा हाईवे स्थित बाठ कैसल में आयोजित की जाएगी।

📍 Location: जालंधर शमशान घाट मॉडल टाउन (जालंधर)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें