Site icon Dainik Savera Times

शादी का झांसा देकर तलाकशुदा NRI महिला से दुष्कर्म

लुधियाना : शादी का झांसा देकर तलाकशुदा 50 वर्षीय एन.आर.आई. महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। थाना सदर की पुलिस ने दुगरी धांधरां रोड निवासी पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी माछीवाड़ा नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान दलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह तलाकशुदा है और अमरीका एवं भारत में भी रहती है। आरोपी के साथ किसी पार्टी में उसकी मुलाकात हुई थी।

15 दिसंबर 2012 को वह अपने घर में अकेली थी, जहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद जब भी शिकायतकर्त्ता इंडिया आती, तब आरोपी उसे अपने साथ फार्म हाऊस में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। शिकायतकर्त्ता को बाद में पता लगा कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Exit mobile version