Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रेमी ने शादी से किया इंकार, तलाकशुदा महिला ने फंदा लगा की खुदकुशी

June 19, 2024

प्रेमी ने शादी से किया इंकार, तलाकशुदा महिला ने फंदा लगा की खुदकुशी

लुधियाना: प्रेमी के शादी से इंकार करने पर तलाकशुदा महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतका का लिखा एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने प्रेमी के शादी से इंकार करने पर आत्महत्या करने का जिक्र किया है। मृतका का नाम मंदीप रानी (32) है, वह चिट्टी कालोनी, भट्टियां की रहने वाली है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक मंदीप रानी के पिता मोहन लाल के बयानों पर आरोपी जीवन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस को दर्ज बयानों में मृतक मंदीप रानी के पिता मोहन लाल ने बताया है कि उसकी बेटी तलाकशुदा थी। उसकी एक बेटी भी है। उसका कहना है कि उसकी बेटी का पड़ोस में रहने वाले जीवन से प्रेम संबंध बन गए। वह जीवन से शादी करना चाहती थी। मोहन लाल का कहना है कि जीवन ने शादी से इंकार कर दिया।

इसी को लेकर ही मंगलवार को उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर एल्डिको पुलिस चौकी के इंचार्ज अजीत पाल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। पुलिस को मृतका मंदीप रानी का लिखा सुसाइड नोट भी मिला है। अजीत पाल का कहना है कि मंदीप के पिता के बयानों के आधार पर आरोपी जीवन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें