Diwali Shopping Gains Momentum in Ludhiana : लुधियाना। दीवाली के त्योहार में महज दो दिन शेष रहने के चलते शहर के बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है। फील्ड गंज बाजार में सजावटी सामान, पूजा सामग्री और घरों को सजाने वाली वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।
लोग उचित दामों पर सामान खरीदकर त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं। हालांकि, दुकानदारों का कहना है कि पहले के मुकाबले बाजारों में खरीदारी की रौनक कम हुई है। पहले लोग 15 से 20 दिन पहले ही खरीदारी शुरू कर देते थे, जबकि अब त्योहार से एक-दो दिन पहले बाजार पहुंचते हैं। इसके बावजूद फिलहाल कारोबार अच्छा चल रहा है।
लुधियाना के फील्ड गंज इलाके में दुकानें दीवाली से जुड़ी तरह-तरह की चीजों से सज गई हैं। हर साल दुकानदार ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ नया और अनोखा लाते हैं; इस साल घर की सजावट के सामान से लेकर पूजा-पाठ की सामग्री तक, कई तरह की चीजें लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं। खरीदारी करने आए लोगों ने बताया कि वे अपने घरों को सजाने के लिए सामान खरीद रहे हैं। उनका कहना है कि लुधियाना के फील्ड गंज बाजार में उचित दामों पर हर तरह का सामान मिल जाता है।फील्ड गंज के एक दुकानदार ने बताया कि पहले जैसी रौनक अब देखने को नहीं मिलती। पहले लोग 15 से 20 दिन पहले ही खरीदारी शुरू कर देते थे और दुकानें भी उसी हिसाब से सजती थीं। लेकिन अब समय बदल गया है और लोग त्योहार से बस दो दिन पहले ही खरीदारी के लिए बाजार आते हैं। फिर भी, अभी कारोबार अच्छा चल रहा है और लोग काफी खरीदारी कर रहे हैं।