Site icon Dainik Savera Times

अमृतसर में DM गगनदीप सिंह रंधावा का हुआ अंतिम संस्कार, पूर्व मंत्री भुल्लर की कोर्ट में पेशी

DM Gagandeep Singh Randhawa's Last Rites

DM Gagandeep Singh Randhawa's Last Rites

पंजाब डेस्क: अमृतसर में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा जिन्होंने हाल ही में आत्महत्या की थी। उनको आज अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम यात्रा जारी है और जल्द ही दुर्ग्याणा मंदिर के पास स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया है।

जब रंधावा का शव उनके घर पहुंचा, तो परिवार और दोस्तों का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम रस्में निभाईं और उन्हें लाल पगड़ी पहनाई गई। इस दौरान उनकी पत्नी गहरे सदमे में दिखाई दीं और अपने पति के चेहरे को एकटक निहारती रहीं।

रंधावा के शव का पोस्टमॉर्टम आत्महत्या के चार दिन बाद किया गया। करीब साढ़े चार घंटे तक चली इस प्रक्रिया को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की निगरानी में सिविल अस्पताल में पूरा किया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई, ताकि जांच में पारदर्शिता बनी रहे।

पंजाब सरकार ने मंत्रिमंडल में किया फेरबदल

इस घटना के बीच पंजाब सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है। विवादों में घिरे पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के इस्तीफे के बाद उनका परिवहन विभाग अब वित्त मंत्री हरपाल चीमा को सौंप दिया गया है। वहीं, डॉ. रवजोत को जेल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार अब तक नौ बार विभागों में बदलाव कर चुकी है।

पूर्व मंत्री भुल्लर को कोर्ट में किया गया पेश

दूसरी ओर, आरोपी पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को गुपचुप तरीके से जज के सामने पेश करने की चर्चा है। हालाँकि, पुलिस इस मामले पर खुलकर बात नहीं कर रही है। DCP रविंदरपाल ने पहले भुल्लर की रिमांड की पुष्टि की थी, लेकिन अब उनका कहना है कि भुल्लर को अभी तक कोर्ट में पेश नहीं किया गया है।

वहीं, अमृतसर पुलिस इस मामले में आरोपी पट्टी के MLA और पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को अमृतसर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। अधिकारी ने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उन्होंने अपनी जान लेने के अपने फैसले के लिए पूरी तरह से भुल्लर को ही ज़िम्मेदार ठहराया था।

Exit mobile version