Site icon Dainik Savera Times

CM भगवंत मान पर बन रही डाॅक्यूमेंट्री: शूटिंग के लिए पहुंचे अपने पैतृक गांव, इलाके में बढ़ी सुरक्षा

Documentary on CM Bhagwant Mann

Documentary on CM Bhagwant Mann

पंजाब डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सुबह अपने पैतृक गांव सतौज पहुंचे, जहां उनके जीवन और राजनीतिक सफर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग भी हुई। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माता, बहन और अन्य परिवारजन भी मौजूद थे।

पुराने घर और धार्मिक स्थलों का दौरा

गांव पहुंचते ही मुख्यमंत्री मान अपने पुराने घर पहुंचे और वहां की यादों में खोए नजर आए। इसके बाद वे गांव के खेल मैदान और धर्मशाला पहुंचे। उन्होंने स्थानीय धार्मिक डेरे में हाजिरी लगाई और ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में लिखा कि “सतौज गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर मुझे अत्यंत सुकून मिला। लोगों का प्यार और सम्मान मेरी जिम्मेदारी और बढ़ा देता है। हम हमेशा उनके काम के लिए तत्पर रहते हैं।”

डॉक्यूमेंट्री में मुख्यमंत्री मान के बचपन, संघर्ष और मुख्यमंत्री बनने की यात्रा को उनके पैतृक गांव की पृष्ठभूमि में दिखाया जाएगा। ग्रामीणों में अपने ‘लाडले’ को उनके बीच पाकर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

ये भी पढ़ें…

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित

डॉक्यूमेंट्री शूटिंग और मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पूरे गांव को सील कर दिया। सभी प्रवेश द्वारों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और किसी भी बाहरी व्यक्ति या वाहन को गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। ग्रामीणों को भी आवाजाही के लिए सुरक्षा घेरे से गुजरना पड़ा।

Exit mobile version