Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर गांवों में दिखाई जा रही डॉक्यूमेंट्री फिल्म

November 1, 2026

गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर गांवों में दिखाई जा रही डॉक्यूमेंट्री फिल्म

Documentary Showcases Guru Ravidas Ji’s Teachings : बठिंडा। गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, दर्शन और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार की विशेष पहल। बठिंडा के गांवों में डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से ग्रामीणों को गुरु जी की महान शिक्षाओं से रूबरू करवाया जा रहा है।

इसका उद्देश्य गुरु जी के जीवन और उनकी महान शिक्षाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है। इसी क्रम में, हाल ही में बठिंडा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फरीदकोट कोटली, जस्सी बागवाली और कुटी किशनपुरा गांवों में यह डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस फिल्म को देखा और श्री गुरु रविदास महाराज जी के समानता, मानवता, ईश्वर भक्ति, कड़ी मेहनत के महत्व और सार्वभौमिक भाईचारे के संदेश से प्रेरणा ली। लगभग 30 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से, गुरु जी के जीवन, समाज सुधार में उनके योगदान और उनके मानवीय मूल्यों को सरल लेकिन प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

फिल्म में सामाजिक समानता, सार्वभौमिक भाईचारे, निस्वार्थ सेवा की भावना और ईमानदारी से किए गए श्रम के महत्व जैसे प्रमुख विषयों को उजागर किया गया। इस पहल की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान शिक्षाओं और दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ऐसे प्रयास बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री फिल्में युवाओं को गुरु जी के जीवन और सामाजिक समानता के उनके संदेश के बारे में जानने का अवसर देती हैं। एक ऐसा प्रयास जो समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता के बंधन को और मजबूत करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें