Documentary Showcases Guru Ravidas Ji’s Teachings : बठिंडा। गुरु रविदास महाराज जी के जीवन, दर्शन और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार की विशेष पहल। बठिंडा के गांवों में डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से ग्रामीणों को गुरु जी की महान शिक्षाओं से रूबरू करवाया जा रहा है।
फिल्म में सामाजिक समानता, सार्वभौमिक भाईचारे, निस्वार्थ सेवा की भावना और ईमानदारी से किए गए श्रम के महत्व जैसे प्रमुख विषयों को उजागर किया गया। इस पहल की सराहना करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की महान शिक्षाओं और दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ऐसे प्रयास बहुत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री फिल्में युवाओं को गुरु जी के जीवन और सामाजिक समानता के उनके संदेश के बारे में जानने का अवसर देती हैं। एक ऐसा प्रयास जो समाज में भाईचारे, सद्भाव और एकता के बंधन को और मजबूत करेगा।

