Last Updated: September 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्कूल बस के नीचे आने से कुत्ते की मौत, मालिक ने बस पर तलवारों से किया हमला

February 8, 2023

स्कूल बस के नीचे आने से कुत्ते की मौत, मालिक ने बस पर तलवारों से किया हमला

कादियां: एक व्यक्ति ने उसके कुत्ते की स्कूल बस के नीचे आने से हुई मौत के कारण तैश में आते हुए बस पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे बच्चे बुरी तरह सहम गए तथा रोने बिलखने शुरू हो गए। जानकारी के मुताबिक दो कुत्ते गांव औलख खुर्द थाना श्री हरगोबिन्दपुर के पास आपस में लड़ते-लड़ते सड़क तक आ गए तथा उस समय वहां से होली फैमिली कानवेंट स्कूल की बस छोटे बच्चों को स्कूल लेकर जा रही थी, उसकी चपेट में आने से कुत्ते की मौत हो गई, जिस पर कुत्ते का मालिक भड़क गया तथा अपने कुछ साथियों की मदद से बस पर तलवार से हमला कर दिया। जब उसने हमला किया तो बच्चे रोना शुरू हो गए पर कथित हमलावर पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

बस ड्राइवर ने सारे मामले की वीडियो बनाकर वायरल कर दी। दूसरी ओर बस ड्राइवर तथा कुत्ते का मालिक थाने में अपनी अपनी शिकायत लेकर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बस चालक का कहना है कि गांव हरचोवाल में स्कूल की बस बच्चों को सुबह स्कूल ले जा रही थी कि इस दौरान अचानक दो कुत्ते बस के आगे आ गए। इनमें से एक कुत्ता बस के नीचे आने से मारा गया। इस पर कुत्ते का मालिक तैश में आ गया और तेजधार हथियार के बल पर बस रोक ली। इसके अलावा उसने तेजधार हथियार से बस पर वार भी किया। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से आरोपित को ऐसा करने से रोका।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें