Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

डोली सैनी बनीं जालंधर सेंट्रल महिला कांग्रेस अध्यक्ष

September 25, 2026

डोली सैनी बनीं जालंधर सेंट्रल महिला कांग्रेस अध्यक्ष

Dolly Saini Gets Jalandhar Central Post : जालंधर। डोली सैनी को जालंधर सेंट्रल हलके की महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौर ने उनकी नियुक्ति की। डोली सैनी ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और महिलाओं को संगठन से जोड़ने की बात कही।

डोली सैनी ने इस नियुक्ति के लिए पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बलजीत कौर, जिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष अनुराधा बंगा और जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरी तनदेही, ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और महिलाओं को संगठन के साथ जोड़ने के लिए वह सक्रिय रूप से काम करेंगी।

डोली सैनी का राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अनुभव रहा है। वह वर्ष 2017 में नगर निगम जालंधर में पार्षद के तौर पर अपनी सेवाएं निभा चुकी हैं। पार्षद रहते हुए उन्होंने स्थानीय स्तर पर लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाने और क्षेत्र के विकास के लिए काम किया। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई कि डोली सैनी संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी और महिला कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए काम करेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें