Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिसंबर के अंत तक शहर में शुरु हो जाएगी डोर-टू डोर कूड़े की लिफ्टिंग : बिक्रमजीत सिंह शेरगिल

November 7, 2025

दिसंबर के अंत तक शहर में शुरु हो जाएगी डोर-टू डोर कूड़े की लिफ्टिंग : बिक्रमजीत सिंह शेरगिल

अमृतसर: गुरु नगरी में कूड़े की लिफ्टिंग को लेकर काफी गंभीर दिखे निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने कहा कि 15 दिसंबर के बाद शहर में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम शुरु हो जाएगा। इसकी जिम्मेदारी थ्री-आर कंपनी को दी गई है, जिसने काम शुरु भी कर दिया है, बस उसकी मशीनरी का इंतजार है। इसी बीच थ्री-आर कंपनी के 5 मिनी टिप्पर वीरवार को अमृतसर पहुंच गए, जबकि पांच मिनी टिप्पर शनिवार तक आ जाएंगे। शेरगिल ने कहा कि सन 2016 से शहर में निजी कंपनियां ही कूड़ा उठाती रही है। उसी कड़ी में काम कर रही अवर्डा कंपनी ने इसी साल 6 सितंबर से कूड़ा उठाने का काम बंद कर दिया था, जिससे शहर में कूड़ा लिफ्टिंग की खासी दिक्कत आ गई थी।

उक्त कंपनी कई देशों में अपना काम बंद कर चुकी है। अमृतसर के कई ठेकेदार उसे ढूंढने के लिए दुबई तक भी जा चुके हैं, लेकिन उनको वहां भी अवर्डा कंपनी नजर नहीं आई। बेशक निगम ने अपने तौर पर कूड़ा उठाने का काम शुरु किया, लेकिन उसके पास पर्याप्त मशीनरी न होने से वह काम स्पीड से नहीं हो सका। हालांकि इसके लिए कुछ दूसरे विभागों तथा कुछ किराए पर वाहन लेकर काम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी बीच थ्री-आर कंपनी को कूड़ा लिफ्टिंग का जिम्मा सौंपा गया है। उसकी टैंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बस उसकी मशीनरी का इंतजार है। इसी कड़ी में कंपनी ने इसी सप्ताह 10 मिनी टिप्पर आएंगे, जबकि नवंबर के अंत तक 100 मिनी टिप्पर आ जाएंगे, जबकि 15 दिसंबर तक उनकी संख्या 200 तक पहुंचने की उम्मीद है। इ,सके अलावा 40 बड़े टिप्पर भी आ जाएंगे, जिसके बाद दिसबंर के अंत तक पूरी मशीनरी के सड़क पर उतरने के बाद कूड़ा लिफ्टिंग समय पर होनी शुरु हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि रोजाना शहर में 550 से 600 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया जाता है, जबकि निगम ने नाइट सेनिटेशन भी शुरु कर दी है। रात 10 बजे के बाद तड़के 1.30 से 2 बजे तक भी कूड़ा उठाने का काम जारी है। इस दगौरान करीब 160 मीट्रिक टन तक कूड़ा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले दौर में आने वाले दस टिप्परों में से 4 को श्री दरबार साहिब के आस-पास गलियारा क्षेत्र में लगाया जाएगा, जबकि बाकी 6 को वाल्ड सिटी में कूड़ा लिफ्टिंग के लिए लगाया जाएगा। जैसे-जैसे टिप्पर आते जाएंगे, उनको शहर के कई क्षेत्रों में लगाया जाएगा। कंपनी ने कूड़े की प्रोसेसिंग के लिए 3 जगहों का चयन किया है, जिसमें से एक को फाइनल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : बाबिल खान ने फोटोशूट से इंटरनेट पर मचाई हलचल, फैंस को नए प्रोजेक्ट का इंतजार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें