Site icon Dainik Savera Times

पंजाब के सर्वपक्षीय विकास के लिए डबल इंजन सरकार लाजमी : जगदीप सिंह नकई

मानसा : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर दौरे दौरान जालंधर कैंट के आधुनिक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया और 5470 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास प्रोजैक्टों को लोकार्पित किया। इस मौके प्रधानमंत्री ने अमृतसर के छेहरटा से वाराणसी तक चलने वाली गोवर्धनपुर-वाराणसी एक्सप्रैस रेलगाड़ी को भी हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री के जालंधर दौरे दौरान पूर्व संसदीय सचिव व भाजपा पंजाब के सीनियर उपाध्यक्ष जगदीप सिंह नकई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा थापना मिलने के बाद बागोबाग होते नकई ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के विकास के लिए लगातार वचनबद्ध है और समय-समय पर राज्य के लिए बड़े स्तर पर फंड जारी कर रही है।

नकई ने कहा कि पंजाब की मौजूदा हालत चिंताजनक है और विकास की रफ्तार ठप हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए भेजे जा रहे फंडों का सही प्रयोग नहीं हो रहा, जिस कारण लोगोें को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कई लोक भलाई योजनाओं को राज्य सरकार प्रभावशाली ढंग से लागू करने में असफल रही है।

इसके अलावा केंद्र की योजनाओं पर अपना स्टीकर लगाकर उनको अपनी योजनाओं के तौर पर पेश किया जा रहा है जो लोगों को गुमराह करने के बराबर है। जगदीप सिंह नकई ने कहा कि पंजाब के सर्वपक्षीय विकास और लोगों की भलाई के लिए केंद्र व राज्य में एक ही पार्टी की अर्थात डबल इंजन सरकार होना समय की जरूरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसी सरकार ही पंजाब को फिर विकास की राह पर ला सकती है और लोगों की उम्मीदों पर खरी उतर सकती है।

Exit mobile version