चंडीगढ़: डॉ .बत्रा हेल्थकेयर, दुनिया भर में होम्योपैथिक क्लीनिकों के सबसे बड़े नेटवर्क के साथ भारतीय ग्लोबल लीडर, ने चंडीगढ़ में अपने नए क्लिनिक की घोषणा की है। कंपनी के लिए ये बेहद गर्व के पल हैं। अपनी सिल्वर जुबली के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, यह नया क्लिनिक होम्योपैथी और इनोवेशन में एक्सीलेंस की विरासत के साथ खुला है। यह बालों और त्वचा के लिए एडवांस्ड होम्योपैथिक और इंटरनेशनल एस्थेटिक्स ट्रीटमेंट प्रस्तुत करता है, जो ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के अनुरूप नॉन-इनवेसिव और पेनलेस यानि दर्दरहित सॉल्यूशंसप्रदान करता है।
इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ यूटी के सांसद मनीष तिवारी, डॉ. अक्षय बत्रा, वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. बत्रा हेल्थकेयर और ट्राइकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन (यूके) के पहले भारतीय प्रेसिडेंट, भी उपस्थित थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, होम्योपैथी दुनिया भर में चिकित्सा की दूसरी सबसे बड़ी प्रणाली है, और भारत में 10 करोड़ से ज़्यादा लोग अपनी स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती की ज़रूरतों के लिए इस पर निर्भर हैं।
डॉ.बत्रा नाम होम्योपैथी का पर्याय है। पद्मश्री डॉ. मुकेश बत्रा, जो भारत के प्रमुख होम्योपैथ हैं, ने 1982 में मुंबई में एक रोगी-केंद्रित संस्थान के रूप में डॉ.बत्रा हेल्थकेयर की स्थापना की थी। तब से, इस ब्रांड ने 15 लाख से ज़्यादा रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया है, जिसकी सफलता दर अमेरिकन क्वालिटी एसेसर्स द्वारा प्रमाणित 91% है और चंडीगढ़ क्लिनिक भी पर्सनलाइज्ड, सुरक्षित और प्रभावी केयर के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता का प्रमाण होगा।
डॉ.बत्रा होम्योपैथी के गुणों और पूरी तरह से नई इंटरनेशनल टेक्नोलॉजीज के कॉम्बीनेशन के माध्यम से चंडीगढ़ के लोगों को सबसे तेज़ और बेस्ट रिजल्ट्स प्रदान करेगा। एडवांस एक्सोजेन जैसी अपनी नवीनतम तकनीक के साथ, डॉ.बत्रा रीजेनरेटिव एस्थेटिक्स की अगली जेनरेशन को सक्षम बना रहा है। यह अत्याधुनिक ट्रीटमेंट जड़ों में बालों को पुनर्जीवित करने के लिए 10 अरब सेल्स वाले एक शक्तिशाली एक्सोसोम-आधारित फॉर्मूलेशन का उपयोग करता है। केवल 4 सेशंस में साफ फर्क दिखाने वाले परिणाम दिखाने के लिए मेडिकल तौर पर प्रमाणित बदलाव दिखने लगता है। डॉ.बत्रा ने एआई हेयर प्रो डिवाइस भी पेश किया है जो बालों की समस्याओं के इलाज के लिए तेज़, अत्यधिक कस्टमाइजेबल और सटीक रूप से मापने योग्य परिणाम प्रदान करता है।
त्वचा के लिए, ब्रांड साइड-इफेक्ट-फ्री, डॉ.बत्रा न्यू यू होम्यो-फेशियल रेंज पेश करेगा, जो होम्योपैथी के गुणों को बेस्ट इन क्लास एस्थेटिक सॉल्यूशंस के साथ मिलाता है। इसके अलावा, डॉ.बत्रा ऑक्सिलंग – फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए एक व्यापक ट्रीटमेंट प्रोग्राम, जिसमें फेफड़ों की कार्यक्षमता टेस्टिंग और एक प्राकृतिक, स्टेरॉयड-मुक्त होम्योपैथिक नेबुलाइजेशन शामिल है, को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
इसके अलावा, चंडीगढ़ क्लिनिक डॉ.बत्रा एलर्जोन नामक एक इनोवेटिव प्रोडक्ट भी लाएगा, जिसके माध्यम से मरीज़ एक ही सिंगल प्रिक टेस्ट से 45 से अधिक फूड एलर्जी कारकों की जांच करवा सकते हैं और अपनी त्वचा की एलर्जी का इलाज करा सकते हैं। इसके अलावा, डॉ.बत्रा डर्मा हील के माध्यम से विटिलिगो, सोरायसिस और एक्जिमा जैसी पुरानी त्वचा की समस्याओं का भी इलाज किया जाएगा, जो त्वचा के लिए होम्योपैथी के गुणों के साथ एक थ्यूराप्यूटिक लाइट ट्रीटमेंट है।
नए क्लिनिक के शुभारंभ पर बोलते हुए, चंडीगढ़ यूटी के सांसद, श्री मनीष तिवारी ने कहा, ” डॉ.बत्रा जैसे विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित भारतीय हेल्थकेयर ब्रांड का चंडीगढ़ में शुभारंभ देखकर हमें बहुत खुशी हो रही है। अपने 25वें सिल्वर जुबली समारोह के अवसर पर, इस क्लिनिक का उद्घाटन किया गया है, जिसमें बालों और त्वचा की देखभाल के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजीज और इनोवेटिव सॉल्यूशंस को शामिल किया गया है। यह पहल परिवारों को सुरक्षित, बिना किसी साइड-इफैक्ट के सफल ट्रीटमेंट प्रदान करेगी और क्वालिटी मेडिकल सर्विसेज के सेंटर के रूप में चंडीगढ़ की नाम और प्रतिष्ठा को और मज़बूत करेगी।”
डॉ. अक्षय बत्रा, वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ. बत्रा हेल्थकेयर और ट्राइकोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ लंदन (यूके) के पहले भारतीय प्रेसिडेंट, ने कहा कि “हमें चंडीगढ़ में अपने नए क्लिनिक की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जो भारत भर में अधिक लोगों के लिए सुरक्षित, प्रभावी और विश्वस्तरीय होम्योपैथिक केयर आसानी से उपलब्ध करवाने के हमारे मिशन को और पुष्ट करता है।
शहर में दो दशकों से अधिक की समर्पित सेवा के साथ, हम इस क्षेत्र की कुछ सबसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं, जैसे महिलाओं का स्वास्थ्य (पीसीओएस, मैनोपॉज यानि रजोनिवृत्ति), इनफर्टिलिटी, मानसिक स्वास्थ्य, थायरॉइड विकार, गठिया, बवासीर, मधुमेह आदि को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डॉ. बत्रा में, हम होम्योपैथी के सर्वोत्तम पहलुओं को अत्याधुनिक ग्लोबल एस्थेटिक टेक्नोलॉजीज के साथ इंटीग्रेट करने के लिए निरंतर इनोवेशन कर रहे हैं। यह क्लिनिक न केवल चंडीगढ़ में मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि उन्हें बालों और त्वचा के लिए समग्र और साइड-इफैक्ट्स फ्री तरीके से एडवांस्ड सॉल्यूशंस भी प्रदान करेगा।
ये भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर CM YOGI ने महिलाओं और बेटियों के नाम लिखा संदेश

