Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

मलोट के स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली नई सौगात, डॉ. बलजीत कौर ने सीटी स्कैन मशीन की शुरुआत की

October 12, 2026

मलोट के स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली नई सौगात, डॉ. बलजीत कौर ने सीटी स्कैन मशीन की शुरुआत की

श्री मुक्तसर साहिब: मलोट के सिविल अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 4 करोड़ रुपये की लागत से लगाई गई सीटी स्कैन मशीन शुरू कर दी गई है। पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने मशीन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से मलोट और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

मंत्री ने बताया कि पहले सीटी स्कैन करवाने के लिए मरीजों को दूसरे शहरों या मेडिकल कॉलेजों में जाना पड़ता था। अब यह जांच मलोट के सिविल अस्पताल में ही हो सकेगी। इससे मरीजों का समय और आने-जाने का खर्च बचेगा। उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन की फीस केवल 700 रुपये रखी गई है, ताकि आम लोग भी आसानी से इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इससे जरूरत पड़ने पर मरीज किसी भी समय जांच करवा सकेंगे। उन्होंने इस सुविधा को शुरू करने में सहयोग देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। अस्पतालों में आधुनिक मशीनें और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होने से मरीजों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

इस अवसर पर पीएचसी के निदेशक डॉ. सुनील बंसल, सिविल सर्जन डॉ. लखबीर कौर, डीएमसी डॉ. कुलतार सिंह, मलोट के एसएमओ डॉ. राजिंदर कुमार, गिद्दड़बाहा की एसएमओ डॉ. रश्मी चावला, आलमवाला के एसएमओ डॉ. सिंपल, लंबी के एसएमओ डॉ. हरिंदर सिंह, डोडा के एसएमओ डॉ. मिरनाल, डीएचओ डॉ. अमृतपाल कौर और श्री मुक्तसर साहिब के एसएमओ डॉ. अर्पण सहित सिविल अस्पताल मलोट के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें