Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी, बीएसपी ने दी ट्रैफिक जाम की चेतावनी

July 15, 2026

लुधियाना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी, बीएसपी ने दी ट्रैफिक जाम की चेतावनी

 

पंजाबः लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर एक पार्क में लगी भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। मूर्ति के चारों ओर लगे सिक्योरिटी ग्लास को बदमाशों ने तोड़ दिया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बहुजन समाज पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और अपना विरोध जताया। BSP नेताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब में अंबेडकर साहिब की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की घटनाएं लगातार हो रही हैं।

उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर दोषियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया और CCTV फुटेज सार्वजनिक नहीं की गई तो नेशनल हाईवे को जाम कर दिया जाएगा और संघर्ष शुरू किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि मूर्ति की सुरक्षा के लिए 24 घंटे होमगार्ड तैनात किए जाएं और हाई-क्वालिटी CCTV कैमरे लगाए जाएं।

इस बीच, सलेम टाबरी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आस-पास के CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है और जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह हादसा था या किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर ऐसा किया। फिलहाल, पुलिस दोषियों की तलाश कर रही है।

📍 Location: Ludhiana

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें