Site icon Dainik Savera Times

Breaking: AAP विधायक डॉ. चरणजीत चन्नी शिरोमणि अकाली दल में हुए शामिल

Breaking: पंजाब की राजनीति में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी तैयारियां और सियासी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। इसी बीच नेताओं के दल-बदल का सिलसिला भी लगातार तेज होता जा रहा है। बता दें कि, आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक डॉ. चरणजीत चन्नी ने आम आदमी पार्टी छोड़कर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए हैं।

डॉ. चरणजीत चन्नी के अकाली दल में शामिल होने से पंजाब की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के लिए दूसरे दलों के नेताओं को अपने साथ जोड़ना राजनीतिक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में पंजाब की राजनीति में और भी बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें…

Exit mobile version