मोगा: भारतीय जनता पार्टी जिला मोगा की एक विशेष बैठक जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में देश के नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के जालंधर आगमन को लेकर तैयारियों तथा उनके स्वागत के लिए किए जाने वाले प्रबंधों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा धर्मकोट और बाघापुराना नगर कौंसिल चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने संबंधी भी विचार साझा किए गए।
इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और मजबूत संगठन है, जिसकी असली ताकत इसके समर्पित भाजपा साथी हैं। आगामी नगर कौंसिल चुनावों को लेकर सभी नेताओं और भाजपा साथियों को पूरी निष्ठा एवं मेहनत के साथ जुटने की आवश्यकता है। उन्होंने संगठन की मजबूती, आपसी तालमेल और जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गईं। इस अवसर पर एडवोकेट रमेश ग्रोवर और वरिष्ठ नेता श्रीमती सुमन मल्होत्रा को जिला भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी तरह SIR अभियान के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले सुरिंदरपाल नत्था को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा में पुनः शामिल हुए धर्मवीर अग्निहोत्री को ओबीसी मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
इस बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष तरलोचन सिंह गिल, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं स्टेट मेडिकल सेल के कन्वीनर डॉ. सीमांत गर्ग, वरिष्ठ नेता भजन लाल सितारा, स्टेट कार्यकारिणी सदस्य राकेश भल्ला, स्टेट कार्यकारिणी सदस्य गुरमेल सिंह सरां, प्रदेश महिला मोर्चा की महासचिव मनिंदर कौर सलीणा, अनिल बांसल, सतिंदरप्रीत सिंह रत्तियां, लखवंत सिंह साफूवाला, कमलजीत कौर धल्लेके, रुद्र शर्मा, वरुण जैदका, गीता आर्या, हितेश गुप्ता, सरदूल सिंह कंग, निर्मल सिंह मीनियां, पवन कुमार बंटी, जोगिंदर कुमार, हरविंदर सिंह धालीवाल, मुख्तियार सिंह रिटायर्ड एस.पी., राजपाल ठाकुर, शमशेर सिंह कैला, राव बरिंदर पब्बी, राकेश सोनी मंगला, अमित अग्रवाल, सुरिंदरपाल नत्था, भूपिंदर हैप्पी, संजीव शर्मा सोनू, सतनाम सिंह महेशरी, धीरज कुमार शर्मा, सतवंत सिंह बराड़, गुरचरण सिंह, दीपक तलवाड़, सुखवीर सिंह, तरुणजीत कल्याण, विनोद शर्मा विक्की, वीर सिंह हैप्पी ढेसी, अमरीक सिंह, गुरमीत सिंह, जगदीप सीरा लंडेके, लखवीर सोनी भट्टी, बलजीत अदीवाल, इशारा सिंह, हेमंत सूद, डॉ. रमिंदर शर्मा, अर्जुन कुमार, एडवोकेट कमलजीत बाठ, अमित गुप्ता, गगन लूंबा, हरमनजोत सिंह, संदीप सन्नी, गगनदीप सिंह, अंग्रेज सिंह, अजमेर सिंह, राज कुमार शर्मा, राज कौर, गुरजीत सिंह लंडेके, मनप्रीत कौर, राहुल कुमार आदि के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा साथी और समर्थक उपस्थित थे।
📍 Location: मोगा

