Dainik Savera Times

डॉ. रूबल कनौजिया और टीम का कमाल, WHO के मंच पर पेश करेंगे रिसर्च; कुलपति ने बताया गर्व का क्षण

Dr. Rubal Kanojia and team present their research on WHO platform

पंजाब डेस्क: पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के लिए यह गर्व का क्षण है। विभाग के प्रमुख डॉ. रूबल कनौजिया और उनके पीएचडी शोधार्थी नमन और रितु आर्या को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मंच पर अपना शोध प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। यह कार्यक्रम फ्रांस के लियोन शहर में आयोजित किया जाएगा।

डॉ. रूबल कनौजिया और उनकी टीम ने कैंसर के उपचार से जुड़े झूठे प्रचार और गलत जानकारी (फेक न्यूज़) पर शोध किया है। WHO द्वारा इस महत्वपूर्ण विषय पर किए गए शोध को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रण मिलना विश्वविद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस शोध के माध्यम से यह बताया जाएगा कि गलत जानकारी किस तरह लोगों को प्रभावित करती है और इससे बचने के लिए जागरूकता क्यों जरूरी है।

कुलपति ने बताया गर्व का क्षण

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेंद्र पी. तिवारी ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे पंजाब के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षक और शोधार्थी लगातार ऐसे विषयों पर काम कर रहे हैं जो समाज के लिए उपयोगी हैं। WHO जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर शोध प्रस्तुत करना विश्वविद्यालय की बढ़ती पहचान को भी दर्शाता है। उन्होंने डॉ. रूबल कनौजिया और उनकी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version