Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dr. Sandeep Sikka बने विश्व हिंदू परिषद राजपुरा के मंत्री

May 13, 2024

Dr. Sandeep Sikka बने विश्व हिंदू परिषद राजपुरा के मंत्री

राजपुरा: विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक राजपुरा वीएचपी के अध्यक्ष महेश जोशी की अगुवाई में श्री कृष्ण गौशाला राजपुरा में हुई, जिसमें खास तौर पर प्रदेश सह मंत्री विजय छाबड़ा तथा जिला अध्यक्ष नरेश पंडित उपस्थित रहे तथा आने वाले कार्यRमों के बारे में जैसे शत प्रतिशत मतदान तथा धर्म रक्षानिधि जैसे कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर विजय छाबड़ा द्वारा डॉक्टर संदीप सिक्का को राजपुरा के मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया तथा संगठन का विस्तार करते हुए सुलभ कालड़ा को बजरंग दल चालीसा प्रमुख युवराज को विद्यार्थी संपर्क प्रमुख तथा राजपुरा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गृजेश कुमार, ओम प्रकाश, अमित पाठक, मनोज सेतिया तथा विजय बंसल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया इस मौके पर हिमांशु कमल साहिल तनेजा सुशील शर्मा प्रवीण मुखेजा संदीप पाहुजा चंद्र गोस्वामी धीरज बाबा, अनिल कटारिया, विजय पुरी आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें