
मोगा: पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने कमर कस ली है तथा भाजपा द्वारा पार्टी को मजबूत करने के लिए सरगर्म, कर्मठ, निष्ठावान भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मैदान में उतारकर भाजपा को और मजबूत करने की क्वायद शुरू कर दी है। जिसके मद्देनजर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों तथा संगठन मंत्री मंथरी निवासलू द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार, मोगा से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग द्वारा पिछले दिनों भाजपा द्वारा नशों के विरुद्ध निकाली गई रैलियों में डा.सीमांत गर्ग को भाजपा मैडीकल सैल का कनवीनर नियुक्त किया गया था तथा जालंधर में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ऐतिहासिक रैली की सफलता के बाद डा.सीमांत गर्ग द्वारा दी गई जिम्मेवारी को सरगर्मी से निभाया गया, जिसके मद्देनजर आज भाजपा द्वारा जारी पत्र में डा.सीमांत गर्ग को भाजपा पंजाब का मैडीकल सैल का अध्यक्ष (कनवीनर) बनाया गया। जिससे मोगा जिले में भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
गौरतलब है कि भाजपा द्वारा अपने सरगर्म तथा पार्टी को समर्पित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को समय-समय पर बड़ी-बड़ी जिम्मेवारियां देकर नवाजा जा रहा है, जो पार्टी को मजबूत करने के लिए बहुत ही अच्छा कदम है। इस नियुक्ति पर डा.सीमांत गर्ग ने भाजपा की लीडरशिप तथा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों तथा संगठन मंत्री पंजाब श्रीनिवासलू का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिम्मेवारी उन्होंने दी है वह उस जिम्मेवारी को तन,मन, धन से पार्टी को मजबूत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत से विजय हासिल होगी। क्योंकि पंजाब के लोगों ने विरोधी सभी पार्टियों की सरकारें तथा उनकी कार्यशैली देख ली है तथा अब भाजपा को एक मौका देकर पंजाब को दोबारा तरक्की के रास्ते पर लाने के लिए पंजाब के लोग तत्पर हैं। आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था पर कोई भी पकड़ न होने के कारण आज दिन दिहाड़े पंजाब में कत्लेआम हो रहे हैं तथा निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नशे के विरुद्ध मुहिम भी असफल साबित हुई हैं।
उन्होंने कहा कि पंजाब कर्जे के बोझ के नीचे दबकर रह गया है। जिस कारण पंजाब के नौजवानों को काम धंधे न मिलने के कारण नौजवानों का भविष्य धूमिल हो गया है। अब पंजाब के लोगों के पास एक ही विकल्प है कि पंजाब में 2027 में भाजपा की सरकार लाई जाए, ताकि पंजाब में नशा, गुंडागर्दी, कत्लोगार्द को पूर्णतय: बंद करके पंजाब को दोबारा तरक्की के रास्ते पर लाया जा सके। उन्होंने दोबारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों तथा प्रदेश संगठन मंत्री मंथरी निवासलू का कोटि-कोटि धन्यवाद किया, जिन्होंने मोगा जिले के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को यह मान सम्मान बख्शा है।
📍 Location: मोगा
मेष: दिन शुभ रहेगा...