Site icon Dainik Savera Times

पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप ड्रोन एवं हेरोइन बरामद

चंडीगढ़ : पंजाब के अमृतसर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप एक खेत से सोमवार को एक ड्रोन और हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर में रोरनवाला खुर्द गांव के समीप तलाशी अभि यान चलाया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान एक चीनी ड्रोन और 250 ग्राम हेरोइन वाला एक पैकेट खेत से मिला।
अधिकारी ने कहा, ‘‘चौकस बीएसएफ जवानों के प्रयास से एक और पाकिस्तानी ड्रोन एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया गया है।’
Exit mobile version