Site icon Dainik Savera Times

तरनतारन में खेत से टूटी हालत में ड्रोन बरामद

तरनतारन : ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी करने की तस्करों की एक और कोशिश को बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने नाकाम कर दिया। बीएसएफ ने गांव मियांवाली, जिला तरनतारन के पास संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि देखी ओर उसे रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की। इसके अलावा 15 नवंबर 2023 को पंजाब पुलिस के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान सैनिकों ने गांव मियांवाली, जिला तरनतारन के पास के खेत से 2 बैटरियों के साथ टूटी हुई हालत में एक ड्रोन बरामद किया। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल- डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके, मेड इन चाइना) है।

We are now on WhatsApp. Click to Join

Exit mobile version