Site icon Dainik Savera Times

Amritsar में अलग-अलग जगहों से ड्रोन बरामद

अमृतसर : बीएसएफ और पंजाब पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान में गांव धनोए खुर्द, अमृतसर (देहात) के बाहरी इलाके से सुबह करीब 11:15 बजे खेत से एक ड्रोन बरामद किया गया। बरामद ड्रोन एक क्वाडकॉप्टर (मॉडल – डीजेआई मविक 3 क्लासिक, चीन में निर्मित) है।

वहीं एक अन्य मामले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा पर बाड़ लगाने के आगे एरिया डोमिनेशन गश्त करते हुए, गांव राजाताल, अमृतसर के पास पड़ने वाले खेती के खेत में एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया। बरामद ड्रोन डीजेआई माविक 3 क्लासिक मॉडल का क्वाडकॉप्टर है। ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी करने की तस्करों की एक और कोशिश को बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने नाकाम कर दिया है।

Exit mobile version