Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में नशे का बढ़ता कहर: ओवरडोज़ लेने से 4 युवकों की हुई मौत

October 1, 2025

पंजाब में नशे का बढ़ता कहर: ओवरडोज़ लेने से 4 युवकों की हुई मौत

पंजाब डेस्क: फिरोजपुर जिले में 4 युवकों की नशे के कारण मौत हो गई। बता दें कि दो दिन के भीतर हुई इन मौतों ने स्थानीय लोगों की चिंता को बढ़ा दिया है। ग्रामीणों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से इस बढ़ती समस्या पर कड़ा कदम उठाने की मांग की है।

गाँवों में तेजी से बढ़ रहा खतरा

मिली जानकारी के अनुसार, गाँवों में नशे का खतरा तेजी से बढ़ रहा है और इसके जाल में कई युवा फंस चुके हैं। इस घातक दलदल से निकल पाने में असमर्थ कई परिवारों की ज़िंदगियाँ तबाह हो रही हैं। पिछले दो दिनों में चार युवा अपनी जान गंवा चुके हैं, जिसमें तीन की मौत आज सुबह और एक की कल हुई।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में सरकारी शटडाउन हुआ लागू , जानिए क्या होगा बंद और क्या रहेगा चालू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें