Site icon Dainik Savera Times

राज्य में 1 मई से लांच किया जाएगा नशा मुक्ति मोर्चा : बलतेज पन्नू

अमृतसर: पंजाब सरकार की नशों के खिलाफ युद्ध में आम आदमी पार्टी 1 मई से राज्य में नशा मुक्ति मोर्चा की शुरुआत कर रही है। मुख्य प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने सोमवार को यह बात आम आदमी पार्टी के जिला मुख्यालय में आयोजित प्रैस कांफ्रैंस में कही। इस अवसर पर पार्टी की माझा की कोआर्डिनेटर सोनिया मान भी मौजूद थी। बलतेज पन्नू ने कहा कि पंजाब में नशा मुक्ति मोर्चा एक बड़ा अभियान होगा, जो पंजाब में 5 जोनों में बांटा जाएगा ताकि हर घर तक पहुंच कर लोगों को वार अगेंस्ट ड्रग के साथ जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि पार्टी के वालंटीयर्स राज्य के हर घर में पहुंच करेंगे और ड्रग से पीड़ित परिवारों की पहचान करेंगे, ताकि ड्रग से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए प्रेरित कर उन्हें इससे बाहर निकालने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में आम जनता के सहयोग की जरुरत है, ताकि पंजाब को ड्रग मुक्त किया जा सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा ड्रग सप्लाई को तोड़ने में किए जा रही कार्रवाई की सराहना की और आज हालात यह हैं कि तस्कर पंजाब से बाहर भागने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ड्रग के कारोबार को राज्य से जड़ से खत्म करने के लिए इसे एक युद्ध की तरह लेकर लड़ रही है। हमारी पार्टी सरकार के नशे के खिलाफ युद्ध को समर्थन करते हुए घर-घर का दरवाजा खटका कर जहां नशे में लिप्त युवाओं का इलाज करवा उन्हें मुख्यधारा से जोड़ेगी, वहीं लोगों को नशे की बुराइयों बाबत जागरूक भी करेगी।

पार्टी के प्रवक्ता पन्नू ने कहा कि हम पंजाब को ड्रग मुक्त बनाने के लिए लगातार काम करेंगे और हमारे वालंटीयर्स इसमें सहयोग देने के लिए वचनबद्ध हैं। इस अवसर पर माझा जोन की कोआर्डिनेटर सोनिया मान ने कहा कि माझा जोन में इस अभियान को शुरु करने के लिए हमारी टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा जब तक पंजाब से नशा खत्म नहीं हो जाता, हमारे प्रयास लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रंगला पंजाब बनाएंगे और हमारे नशा मुक्ति मोर्चा को आम जनता के सहयोग से सफल बनाएंगे।

ये भी पढ़ें: क्या है LPG, CNG, PNG और LNG गैसों के बीच अंतर? कौन सी गैस है सबसे बेहतर

Exit mobile version