Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

ड्रग कंट्रोल टीम ने मैडीकल स्टोर से नशीले कैप्सूल बरामद किए

September 12, 2024

ड्रग कंट्रोल टीम ने मैडीकल स्टोर से नशीले कैप्सूल बरामद किए

बठिंडा: जिले में नशे को खत्म करने के लिए पुलिस व ड्रग कंट्रोल टीम की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इसके तहत बुधवार को ड्रग कंट्रोल अधिकारी गुणदीप बंसल की ओर से भुच्चो मंडी में बस स्टैंड के पास मैस. महादेव मेडिकोज पर छापामारी की गई। जिस दौरान उनके पास से 150 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। इस छापामारी के दौरान भारी गिनती में पुलिस बल भी तैनात रहा। जबकि आरोपित के खिलाफ डीसी बठिंडा के आदेशों का उल्लंघन करने के मामले में केस भी दर्ज किया गया है। ड्रग कंट्रोल टीम ने नशीले कैप्सूल को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें